Sunday, December 9, 2018

विप्रो को जुलाई-सितंबर में 1889 करोड़ रु का मुनाफा, पिछले साल से 14% कम

देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी विप्रो को जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,889 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। यह जुलाई-सितंबर 2017 के 2,191.80 करोड़ रुपए के मुकाबले 13.8% कम है। हालांकि, रेवेन्यू 8.32% बढ़कर 14,541 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल यह 13,423.40 करोड़ रुपए था। कंपनी ने बुधवार को बोर्ड मीटिंग के बाद नतीजे घोषित किए।

आईटी सर्विस रेवेन्यू 4.9% बढ़ा

आईटी सर्विस रेवेन्यू तिमाही आधार पर 4.9% बढ़कर 14,377 करोड़ रुपए रहा। अप्रैल-जून तिमाही में यह 13,700 करोड़ रुपए था। कंपनी के रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा आईटी सर्विस से ही आता है। हालांकि, आईटी सेगमेंट के एबिट में कमी आई है। यह 2,100 करोड़ रुपए रहा। अप्रैल-जून में यह 2,397 करोड़ रुपए था।

तिमाही नतीजों पर विप्रो के सीईओ आबिदअली नीमचवाला ने कहा कि कंपनी की रेवेन्यू और मार्जिन ग्रोथ मजबूत रही। तिमाही के दौरान कंपनी को अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सेवाओं की मांग बढ़ रही है।

अरुंधति भट्टाचार्य की नियुक्ति को मंजूरी
विप्रो की बोर्ड बैठक में अरुंधति भट्टाचार्य को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी गई। एक जनवरी 2019 से उनका कार्यकाल अगले 5 साल तक रहेगा। हालांकि, नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी। भट्टाचार्य एसबीआई की पूर्व चेयरमैन हैं।

जुलाई में बंगलुरु बेस्ड कंपनी विप्रो ने कहा था कि अलाइट सॉल्यूशंस का इंडिया ऑपरेशन वह करीब 117 मिलियन डॉलर (830 करोड़ रुपये) में खरीद लेगा। 

दिसंबर 2017 तक विप्रो की प्रतिद्वंद्वी आईटी कंपनी टीसीएस ने कुल 35500 करोड़ रुपए के तीन बड़े कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किए थे। वहीं, विप्रो को सितंबर में खत्म हो रहे दूसरे क्वॉर्टर में 14200 से 14500 करोड़ रुपये तक का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

新航季即将开启 这些航企航班将转场至大兴机场

  中新网客户端北京3月27日电(张旭 为了遏制新冠病毒的传播, 色情性&肛交集合 意大利北部疫情最严重的 色情性&肛交集合 伦巴第大区(Lombardy) 色情性&肛交集合 采取了更严 色情性&肛交集合 格的防控措施。 据意大利星期六(3月21日) 色情性&肛交集合 晚间...